Viral Video: साढ़े तीन साल बाद विदेश से घर लौटी बेटी, भारतीय परंपरा से हुआ ऐसा स्वागत कि नम हो गईं सबकी आंखें

साढ़े तीन साल बाद विदेश से अपने घर लौटी बेटी का परिवार ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। आरती, नजर उतारने और अल्ता की रस्म के इस भावुक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 June 2026, 2:48 PM IST
google-preferred

New Delhi: लंबे समय बाद जब कोई अपना घर लौटता है, तो उस खुशी की थाह पाना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबसे जीवंत उदाहरण बन गया है। साढ़े तीन साल के लंबे इंतजार के बाद जब एक बेटी विदेश से अपने वतन और अपने घर लौटी, तो पूरे परिवार ने उसका ऐसा यादगार स्वागत किया जिसे देखकर हर किसी की आँखें नम हो गईं।

इंस्टाग्राम यूजर केनी पटेल द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में न सिर्फ एक परिवार का अटूट प्यार दिखाई दे रहा है, बल्कि इसमें समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं की एक बेहद खूबसूरत झलक भी देखने को मिल रही है।

चौखट पर नजर उतारने से हुई शुरुआत

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत बेहद भावुक कर देने वाली है। जैसे ही बेटी अपने घर के दरवाजे पर पहुंचती है, वहां पहले से ही पूरा परिवार उसका बेसब्री से इंतजार कर रहा होता है। वह जैसे ही घर की चौखट पर अपना पहला कदम रखती है, परिवार की एक बुजुर्ग महिला (संभवतः दादी या नानी) लोटे में पानी लेकर उसके सिर के ऊपर से वारती हैं। भारतीय संस्कृति में यह रस्म किसी भी प्रियजन की नजर उतारने और उसके जीवन से सभी नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए की जाती है।

Video: जंतर-मंतर से Baaghi Haryanvi का इंटरव्यू वायरल, बेबाक सवाल-जवाब ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस

'देखो तो कौन आया है' और भावनाओं का सैलाब

घर के भीतर कदम रखते ही वहां मौजूद हर शख्स की भावनाओं का बांध टूट जाता है। लड़की सबसे पहले अपनी मां के गले लगती है और दोनों लिपटकर रोने लगती हैं। इसके बाद वह घर के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों से गले मिलती है। इस खास मौके के लिए पूरे घर को खूबसूरत फूलों से महकाया गया है। घर के लिविंग रूम में एक बड़ा सा बोर्ड लगाया गया है, जिस पर लड़की की प्यारी सी तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में लिखा है 'देखो तो कौन आया है'। यह छोटी-छोटी तैयारियां बेटी के प्रति परिवार के अगाध प्रेम को दर्शाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kennyyy ♡ (@kennypatel_20)

परंपरागत गृह प्रवेश और अल्ता की रस्म

इस स्वागत की सबसे अनोखी बात वह पारंपरिक रस्में थीं, जो अमूमन नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए की जाती हैं। जैसे ही बेटी आगे बढ़ती है, एक छोटा बच्चा हाथ में घंटी बजाकर उसके हर कदम का मंगल स्वागत करता है। इसके बाद उसकी आरती उतारी जाती है। फिर वह लाल रंग यानी अल्ता से भरी थाली में अपने पैर रखती है और एक सफेद कपड़े पर अपने पैरों के लाल निशान (लक्ष्मी के चरण) छोड़ते हुए आगे बढ़ती है। सनातन परंपरा में इसे घर में समृद्धि, खुशहाली और एक नई सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस गृह प्रवेश के बाद पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर केक काटा और इस पल को हमेशा के लिए कैमरे में कैद कर लिया।

रील का ऐसा नशा कि छात्राओं का रास्ता रोक दिया! सड़क पर भद्दे डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने ऐसे उतारा भूत

ट्रोलर्स को मिला यूजर्स का करारा जवाब

इस वीडियो ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है और कमेंट सेक्शन में लोग परिवार के इस जुड़ाव को देखकर बेहद भावुक हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह सच में दिल को छू लेने वाला पल है।" दूसरे ने कहा, "विदेश में रहने वालों के लिए इससे खूबसूरत घर वापसी की याद कोई और नहीं हो सकती।" हालांकि, कुछ ट्रोलर्स ने लड़की के आधुनिक कपड़ों को लेकर नकारात्मक कमेंट्स भी किए, लेकिन इंटरनेट की जनता ने उन्हें तुरंत आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा, "इस वीडियो में इतनी शुद्ध भावनाएं और प्यार हैं, लेकिन कुछ संकीर्ण सोच वाले लोग सिर्फ कपड़ों को देख पा रहे हैं।"

Location :  New Delhi

Published :  22 June 2026, 2:48 PM IST

Related News

Advertisement