हिंदी
ट्रेन में बच्ची से कथित छेड़छाड़ पर भड़के यात्री (Img- X)
New Delhi: सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारी वीडियो वायरल होती रहती है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसी होती हैं जो लोगों के दिल छू लेती हैं और उन्हें प्रेरित करती हैं। जबकि कुछ वीडियो ऐसी भी होती है जो लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख देती हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी का खून उबल जाएगा।
यह वायरल वीडियो तेजस राजधानी एक्सप्रेस का है, जिसमें एक बच्ची के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार होता है। बता दें कि भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही ट्रेन में एक नशेड़ी यात्री मासूम बच्ची को परेशान करता है और गंदे इशारे भी करता है। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद सारे यात्री भड़क जाते हैं और नशेड़ी यात्री पर गुस्सा करने लगते हैं। इस दौरान ट्रेन में सवार एक यात्री इस घटना का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है।
यह घटना 13 नवंबर की बताई जा रही है। बच्ची ने नशेड़ी यात्री की हरकत को नोटिस करते हुए अपने मां-बाप को बताया। जिसके बाद परिवार के साथ अन्य यात्री भी इसका विरोध करने लगे। यात्रियों ने नशेड़ी की जमकर फटकार लगाई और एक यात्री ने वीडियो बना दी। जिसे उसने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर कर दी। जो अब काफी वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को संज्ञान में लिया गया है।
Viral Video: ‘मुझे बर्बाद कर दिया’, सरपंच का चुनाव हारते ही फफक-फफक कर रोया उम्मीदवार, वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, घटना ट्रेन संख्या 22823 तेजस राजधानी एक्सप्रेस की है, जो भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही थी। नशेड़ी यात्री दोपहर से ही बच्ची को परेशान कर रहा है। वह बच्ची को भद्दे इशारे कर रहा था। जब बच्ची ने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से की तो पूरा ट्रेन का माहौल गर्मा गया। सभी यात्री इसका विरोध करने लगे।
घटना के बारे में पता चलने पर लड़की के परिवार वालों और ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने आरोपी का सामना किया। उन्होंने उसके बर्ताव पर अपना गुस्सा जाहिर किया और उसे कड़ी फटकार लगाई। वायरल वीडियो में आरोपी को साइड अपर बर्थ पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि बाकी यात्री उसके बर्ताव के लिए उसे डांट रहे हैं। यात्रियों के सवालों और गुस्से का सामना करते हुए वह कोई ठीक-ठाक जवाब नहीं दे पाया।
Part 2 of N
22823 B8 BBS NDLS Rajdhani
13.11.2026 https://t.co/E148A7NGWM— Petrichor (@Garhwali_Guy) November 14, 2026
आरोप है कि यात्री ने शराब पी रखी थी, शायद इसी वजह से वह यात्रियों के सवालों का सही से जवाब नहीं दे पाया। खबरों के मुताबिक, आरोपी के दो दोस्त भी ट्रेन में मौजूद थे। उपलब्ध फुटेज में मुख्य रूप से एक व्यक्ति को यात्रियों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है।
यह घटना चार अलग-अलग वीडियो क्लिप में कैद हुई है, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। हर क्लिप में, साइड अपर बर्थ पर बैठा वह व्यक्ति अन्य यात्रियों से बात करता दिख रहा है, जो उसके बर्ताव पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं और उससे सवाल पूछने की कोशिश कर रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Part 4 of N
2nd drunk guy caught https://t.co/jX4NyqAhgZ— Petrichor (@Garhwali_Guy) November 14, 2026
दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहे थे विधायक, बीच धारा में दोनों गिरे; वीडियो वायरल
वीडियो के ऑनलाइन वायरल होने के बाद, रेलवे सेवा के आधिकारिक 'X' (पहले ट्विटर) हैंडल ने इस घटना का संज्ञान लिया और कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को भी मामले में दखल देना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
Location : New Delhi
Published : 17 November 2026, 5:56 PM IST