साड़ी में एक्सरसाइज करती महिला का वीडियो इंटरनेट पर छाया, लोग बोले- बॉडी बिल्डर्स भी फेल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साड़ी पहने एक महिला जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही है। उनका आत्मविश्वास और स्वैग देख लोग हैरान हैं। वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 February 2026, 7:04 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला साड़ी पहनकर जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही है। इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है और इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

ट्रेडिशनल लुक में दमदार अंदाज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पारंपरिक साड़ी पहनकर जिम में प्रवेश करती है। आमतौर पर जिम में लोग ट्रैक सूट या स्पोर्ट्स वियर में नजर आते हैं, लेकिन इस महिला ने अपने ट्रेडिशनल लुक में ही एक्सरसाइज कर सबका ध्यान खींच लिया।

वर्कआउट देख लोगों के उड़े होश

महिला जिस आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ एक्सरसाइज करती दिख रही है, उसे देखकर जिम में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। वीडियो में वह अलग-अलग मशीनों पर वर्कआउट करती नजर आती हैं। उनका अंदाज और स्वैग देखकर कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pink Heaven (@pink.heaven.official)

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर, रिलीज हुआ ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर; जानें क्या है खास

इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज

इस मजेदार और अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘pink.heaven.official’ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

यूजर्स दे रहे अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग महिला के आत्मविश्वास और फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इनके आगे तो बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर्स भी फेल हैं।” वहीं, कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया।

सोशल मीडिया पर क्यों छाया बेंगलुरु का कैफे? टिप के बदले डांस ने मचाया बवाल, देखिये वायरल वीडियो

फिटनेस और आत्मविश्वास का संदेश

यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि फिटनेस के लिए ड्रेस नहीं, बल्कि जज्बा और आत्मविश्वास जरूरी होता है। महिला ने अपने अंदाज से यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी परिधान आपकी राह में बाधा नहीं बन सकता।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 11 February 2026, 7:04 PM IST

Advertisement
Advertisement