हिंदी
गाजियाबाद: देश की राजधानी दिल्ली के समीप गाजियाबाद में एक दिल दहलाने वाला मामला देखने को मिला है, जहां मुरादनगर थाने के गेट पर बुधवार रात रवि शर्मा (उम्र 35 साल) की गोली बरसा कर हत्या कर दी गई। बता दें कि युवक को चार गोलियां मारी गई है, जिसके चलते युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मिल्क रावली निवासी रवि शर्मा बुधवार रात 10 बजे रास्ते से कार निकाल रहा था, जहां रवि शर्मा और अजय, मोंटी के बीच कार निकालने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी रवि शर्मा के घर पहुंचे और मारपीट की। बता दें कि मारपीट की शिकायत करने जब रवि शर्मा अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने पहुंचा। तभी आधी रात थाने के गेट पर अजय और मोंटी ने रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोली लगने से रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने रवि शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
Location : Ghaziabad
Published : 19 June 2025, 4:22 PM IST