हिंदी
Chandauli: जिले की सकलडीहा तहसील का बोझवा गांव गंगा की बाढ़ से टापू में तब्दील हो गया है। पिछले चार दिनों से इस गांव की दलित बस्ती के करीब 40 परिवार बाढ़ के पानी से घिरे हुए थे। करीब 200 लोग मवेशियों के साथ सड़क किनारे शरण लेने को मजबूर हो गए। प्रशासनिक मदद पांचवें दिन जाकर गांव में पहुंची, जब गंगा का पानी लगभग दो फीट नीचे आया।
ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिन तक प्रशासन की कोई सुध नहीं ली गई। लोग जैसे-तैसे अपना पेट भर रहे थे। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। पीड़ितों का कहना है कि जब हालात बदतर हो गए, तब भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी फल और अन्य आवश्यक सामान लेकर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी और मदद का आश्वासन भी दिया।
Location : Chandauli
Published : 8 August 2025, 7:58 PM IST
No related posts found.