Chandauli Flood: ना छत, ना चूल्हा, ना राशन… सड़क किनारे जिंदगी काट रहे हैं बाढ़ पीड़ित
चंदौली के सकलडीहा तहसील के बोझवा गांव में गंगा की बाढ़ ने कहर बरपाया। चार दिन बाद पहुंची मदद से पहले 40 दलित परिवार बेघर होकर सड़क पर रातें गुजारने को मजबूर हुए। प्रशासन ने अब राहत चौकी बनाकर सहायता शुरू की है।