हिंदी
Mahrajganj: महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में झूलनीपुर बॉर्डर के पास स्थित अमड़ी पुल अब हादसों का पर्याय बन चुका है। यह जर्जर पुल कभी भी बड़े खतरे को न्योता दे सकता है। टूटी रेलिंग, बाहर निकले लोहे के सरिये और संकरा ढांचा इसे जानलेवा बना रहे हैं। रोजाना सैकड़ों वाहन यहां से गुजरते हैं, लेकिन हर पल दुर्घटना का डर सताता है। बाइक सवारों के लिए यह पुल और भी खतरनाक है, जहां मामूली चूक नहर में गिरने का सबब बन सकती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि आए दिन टक्कर और हादसे हो रहे हैं, कई लोग घायल हो चुके हैं। संकरे पुल पर दो वाहन एक साथ नहीं निकल सकते, जिससे जाम और टकराव आम है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। मांग है कि पुल का तुरंत पुनर्निर्माण हो, इसे चौड़ा और मजबूत किया जाए। अगर प्रशासन अब भी नहीं चेता, तो यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोग चाहते हैं कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या का जल्द समाधान करें।
Location : Maharajganj
Published : 6 July 2025, 3:26 PM IST