हिंदी
<iframe width="560" height="315" src="?si=NyPVfOiUbEMopLTX" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>
Amethi : जिले के उद्योगपति एवं समाजसेवी राजेश अग्रहरी ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोई भी सच्चा राम भक्त मंदिर के चढ़ावे में चोरी जैसी घटना का समर्थन नहीं कर सकता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
राजेश अग्रहरी ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया चंदा लोगों की आस्था से जुड़ा होता है। ऐसे में यदि चोरी की घटना हुई है तो उसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए। उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनके प्रतिष्ठानों में भी कई बार चोरी की घटनाएं हुई हैं। ऐसे मामलों में जांच के बाद जो व्यक्ति दोषी पाया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की गलती के आधार पर पूरे संस्थान या वहां कार्यरत सभी लोगों को दोषी ठहराना उचित नहीं है।
राजेश अग्रहरी ने विश्वास जताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था बनी रहे।
Location : Amethi
Published : 6 July 2026, 8:26 PM IST