अब बस का इंतजार नहीं बनेगा मुसीबत! राजेश अग्रहरि ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, बस स्टॉप पर मिलेंगी ये सुविधाएं
अमेठी बस स्टॉप पर यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए बड़ी पहल की गई है। अब बस का इंतजार करने वाले लोगों को ठंडा पानी, कूलर, पंखे और बैठने की बेहतर व्यवस्था मिलेगी। इस सुविधा से सिर्फ अमेठी ही नहीं, आसपास के कई जिलों से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा।