Ayodhya Ram Mandir Case: चढ़ावा मामले पर संत समाज में गुस्सा, बोले- आस्था से जुड़े मामले में पूरी सच्चाई आनी चाहिए
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में नाराजगी बढ़ गई है। संतों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि कार्रवाई सिर्फ छोटे स्तर के लोगों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पूरे नेटवर्क और कथित मास्टरमाइंड तक पहुंचना जरूरी है।