

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले भर में आयोजन कर अपने नेता के प्रति समर्पण और समर्थन व्यक्त किया।
Mainpuri News: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले भर में आयोजन कर अपने नेता के प्रति समर्पण और समर्थन व्यक्त किया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय को फूलों, झंडों और गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नाम का केक काटा और ‘अखिलेश यादव ज़िंदाबाद’, ‘2027 में सपा सरकार’ जैसे नारों से माहौल को जोशीला बना दिया। इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख पदाधिकारी, महिला मोर्चा, यूथ ब्रिगेड और छात्र संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए। नेताओं ने अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को याद किया और उन्हें उत्तर प्रदेश का भविष्य बताया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुँचे, जहां उन्होंने मरीजों को फल बांटे और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान ‘पीडीए’ को एकजुट कर समाजवादी आंदोलन को और मज़बूत करने का संकल्प लिया गया।