हिंदी
वैदिक विज्ञान पर आधारित गहन शोध और वर्षों की अध्ययनशीलता से तैयार हुई पुस्तक “तारे बोलते हैं -27 नक्षत्रों का सूक्ष्म विश्लेषण” 12 दिसंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में विमोचित किया गया। इस प्रेरक और शोधपरक पुस्तक की लेखिका डॉ. शैफाली गर्ग रही , जो एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में अपने विशिष्ट योगदान के लिए जानी जाती हैं।
नई दिल्ली: वैदिक विज्ञान पर आधारित गहन शोध और वर्षों की अध्ययनशीलता से तैयार हुई पुस्तक “तारे बोलते हैं -27 नक्षत्रों का सूक्ष्म विश्लेषण” 12 दिसंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में विमोचित किया गया। इस प्रेरक और शोधपरक पुस्तक की लेखिका डॉ. शैफाली गर्ग रही , जो एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में अपने विशिष्ट योगदान के लिए जानी जाती हैं। इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में प्रोफेसर (डॉ.) अनिल कुमार मित्रा, फाउंडर एवं सीईओ, बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन वर्क एस्ट्रो फेडरेशन (WAF) और GFAS द्वारा किया गया। डॉ. शैफाली गर्ग, जो GFAS की चेयरपर्सन हैं वह लंबे समय से ज्योतिषीय शोध और वैदिक ज्ञान को आधुनिक पाठकों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रही हैं। उनकी यह नवीनतम पुस्तक 27 नक्षत्रों के गूढ़ रहस्यों और उनके प्रभावों पर आधारित है, जिसे जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में एक मार्गदर्शक पुस्तक माना गया है। पुस्तक विमोचन 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार, को दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे आयोजित किया गया। नई दिल्ली में पंजाबी बाग क्लब के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोग शोधकर्ता और पाठकों की बड़ी संख्या शामिल हुई।