Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और राज्यभर में भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। ऐसे में अपने जिला का हाल जान लीजिए। पढ़ें पूरा मौसम अपडेट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 July 2025, 9:20 AM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहता है और वर्तमान में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मौसम की स्थिति देखी जा रही है। देहरादून में आज का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिसमें मध्यम या भारी बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में तीव्र बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और देहरादून में भारी बारिश और बर्फबारी का खतरा है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के विभिन्न शहरों का मौसम
देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, आसमानी बिजली गरजने व ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मसूरी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियसऔर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है, जो पर्यटन के लिए एक अच्छा मौसम है।

हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है, जो गर्मियों के लिए सामान्य है। नैनीताल में सैर-सपाटे के लिए अभी शानदार मौसम है, जिसमें अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है। बात करें चारधाम के मौसम की स्थिति के बारे में तो यहां ठंड से बुरा हाल है, जिसमें बद्रीनाथ का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस है। केदारनाथ का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस है।

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों का मौसम
कल (8 जुलाई): देहरादून में इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियम रहने की संभावना है। कुछ देर के लिए बारिश और बादलों वाला मौसम भी हो सकता है।
बुधवार (9 जुलाई): देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और तूफान की संभावना 94 प्रतिशत है।

बारिश और बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड में मानसून का समय 25 जून से सितंबर तक रहता है और इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना रहती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

अलर्ट और सावधानियां
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने का संदेश जताया है। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 7 July 2025, 9:20 AM IST