Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में घना कोहरा, यलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे से हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।