Uttarakhand: देहरादून और रुड़की में 14 कंपनियों पर छापेमारी, 6 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

देहरादून राज्य कर विभाग की टीम ने गुरुवार को जीएसटी चोरी करने के मामले में 14 फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 July 2025, 2:02 PM IST
google-preferred

देहरादून: राज्य कर विभाग की टीम ने देहरादून व रुड़की स्थित आयरन स्टील व वर्क कांट्रेक्टर की 14 फर्मों पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने 6 करोड़ की चोरी पकड़ी और इस कार्रवाई में 2.31 करोड़ की जीएसटी मौके पर जमा कराई। विभाग की इस कार्रवाई से अपवंचन करने वाली फर्मों में हड़कंप मच गया है।

आयुक्त राज्य कर सोनिका के दिशानिर्देश पर बुधवार को सीआईयू ने जीएसटी चोरी पर कार्रवाई की। विभाग को जीएसटी पोर्टल, ई-वे बिल और बिजनेस इंटेलीजेंस पोर्टल की सूचना का विश्लेषण करने पर टैक्स चोरी का पता लगा। इस पर सीआईयू की टीमों ने एक साथ देहरादून व रुड़की में आयरन स्टील व वर्क कांट्रेक्टर फर्मों पर छापा मारा।

इन फर्मों ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश की बंद हो चुकी फर्मों से माल खरीद दिखा कर फर्जी तरीके से आईटीसी का लाभ लेकर राजस्व की चपत लगाई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इन फर्मों ने दस्तावेजों में जिन वाहनों से माल की ढुलाई दिखाई है, वह उस दौरान दूसरे राज्यों में माल परिवहन करते पाए गए। कई मामलों में माल वाहक वाहन सप्लायर व खरीददार के बीच आने वाले टोल प्लाजा से नहीं गुजरे।

छह करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का अनुमान
उपायुक्त निखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक ही परिवार के कई लोग आपस में मिल कर फर्जी तरीके से आईटीसी का लाभ लेने के लिए फर्मों को चला रहे थे। कार्रवाई में 12 फर्मों के व्यापार स्थल मिले हैं। जबकि दो फर्मों का घर से चलाया जा रहा था। पूरे मामले में छह करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का अनुमान है।

फर्मों ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश की बंद पड़ी कंपनियों से फर्जी बिल दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया। जांच में सामने आया कि जिन वाहनों से माल ढुलाई दिखाई गई, वे उस समय दूसरे राज्यों में मौजूद थे या उन्होंने संबंधित टोल प्लाज़ा पार ही नहीं किया।

कार्रवाई के दौरान सभी फर्मों के व्यापारिक व जीएसटी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही डिजिटल डिवाइस को फॉरेंसिक टीम की मदद से सीज़ किया गया।

इस छापेमारी अभियान में उपायुक्त विजय पांडेय, अर्जुन राणा, अंजलि गुसाईं, दीपक कुमार, सुरेश कुमार और योगेश मिश्रा सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 3 July 2025, 2:02 PM IST

Advertisement
Advertisement