हिंदी
देहरादून के विकासनगर में शुक्रवार को एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते प्रदेश में ज्यादातर जिलों में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ जुट रही है।
LPG दिक्कतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Dehradun: देश भर में एलपीजी गैस की किल्लत ने बड़ा रूप ले लिया है। विकासनगर में शुक्रवार को एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। जानकारी के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर मुख्य बाजार में रैली निकाली। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में एल.पी.जी सिलेंडर के पोस्टर और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाये। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा की भाजपा की गलत नीतियों की वजह से आज देश की जनता को एक बार फिर लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में एलपीजी सिलेंडर का संकट भाजपा सरकार की नाकामी है।
विकासनगर में सिलेंडर के लिए मारामारी, कांग्रेस का हल्लाबोल
➡️एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा
➡️बीजेपी के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन किया
➡️सरकार का किया पुतला दहन #Dehradun #Vikasnagar #LPGCrisis #CongressProtest pic.twitter.com/yfRmumCY8o— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 13, 2026
इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने भी भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिना तैयारी के सरकार ने जो घोषणाएं की हैं उसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। LPG की बुकिंग का नंबर कलेप्स हो चुका है।
संजय किशोर ने सरकार से LPG की स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दे है।
Gorakhpur News: आंगनबाड़ी सहायिका बनने की दौड़ तेज, विकास भवन में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते प्रदेश में ज्यादातर जिलों में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ जुट रही है। गैस के लिए मारामारी मची है।
गैस न मिलने से नाराज ग्राहकों व एजेंसी के कर्मचारियों के बीच तकरार हो रही है। गैस की किल्लत से उद्योग-धंधे भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। राजधानी के विकास नगर में गैस की किल्लत हो गई है जिससे गैसे की कालाबाजारी होने से गैसे की कीमत बढ़ गई है। उपभोक्ता और होटल व्यवसायी परेशान हैं।
Dehradun: विकासनगर में LPG को लेकर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी की गई गठित
वहीं सरकार ने जनता से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचें। होटल व्यवसायियों ने बताया कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान की जंग की वजह से गैस सप्लाई ठप हो गई है, इस वजह से चूल्हे, तंदूर, स्टोव से काम चलाना पड़ रहा है। व्यवसाय भी ठप होने की कगार पर है।