हिंदी
ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा (IMG: Dynamite News)
Nainital: नैनीताल जिले में शुक्रवार को बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। मल्ला रामगढ़ इलाके में भवाली से मुक्तेश्वर की तरफ जा रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैवलर के खाई में गिरते ही अंदर बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
पुलिस के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में हरियाणा के पर्यटक सवार थे। वाहन भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मल्ला रामगढ़ में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचा, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रैवलर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन सड़क से नीचे काफी दूर जा पहुंचा। खाई में गिरने के बाद यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उस समय इलाके में बारिश हो रही थी, इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। खाई काफी गहरी होने के कारण रेस्क्यू टीम को यात्रियों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और SDRF जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।
नैनीताल में सनसनी: पार्किंग की 5वीं मंजिल से गहराई में गिरा यूपी का युवक, रेस्क्यू के बाद तोड़ा दम
सीओ रविकांत सेमवाल के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में कुल 22 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है। वहीं, हादसे में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक यात्री के खाई में वाहन के पास गंभीर हालत में फंसे होने की भी जानकारी सामने आई, जिसके बाद SDRF और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा।
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक हादसे के समय ट्रैवलर तेज गति से मुक्तेश्वर की तरफ बढ़ रहा था। लक्ष्मीखान तिराहे से आगे चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क के किनारे बने पैराफिट से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैराफिट टूट गया और ट्रैवलर सीधे करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
अब पुराने होटल भी नहीं बचेंगे! नैनीताल में पर्यटन नियमावली बदली, पंजीकरण न कराया तो होगी कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस और SDRF के जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की। कठिन पहाड़ी रास्ते और बारिश के बीच खाई से घायलों को ऊपर लाना आसान नहीं था। इसके बावजूद बचाव दल लगातार जुटा रहा। घायलों को खाई से निकालने के बाद अस्पताल तक पहुंचाने का काम किया गया।
Location : Nainital
Published : 14 August 2026, 3:54 PM IST