Rishikesh: पुलिस सेटिंग के नाम पर 25 लाख की रंगदारी, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश में कारोबारी को लूट और हत्या के प्रयास में फंसाने का डर दिखाकर 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले अनुज गोयल समेत 3 गिरफ्तार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की सख्ती के बाद बड़ी कार्रवाई।

Updated : 14 May 2026, 5:15 AM IST
google-preferred

Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक कारोबारी को गंभीर कानूनी मुकदमों में फंसाने का डर दिखाकर लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड अनुज गोयल सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वसूली गई रकम में से 1.83 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विवाद से शुरू हुई वसूली की साजिश

घटना की शुरुआत बीते रविवार को ऋषिकेश के दून मार्ग स्थित एक होटल में हुई, जहाँ दो कारोबारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमा दर्ज किया था। इसी विवाद का फायदा उठाकर आरोपितों ने ब्लैकमेलिंग का जाल बुना।

इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट का अहम फैसला, 5 वर्ष तक के बच्चे की असली संरक्षक मां

पुलिस सेटिंग का दिया झांसा

गंगानगर निवासी अतुल गुप्ता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि आरोपित अनुज गोयल ने खुद को पुलिस के साथ अच्छी सेटिंग वाला व्यक्ति बताया। उसने पीड़ित को डराया कि उसे हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मामलों में फंसा दिया जाएगा। मामले को रफा-दफा करने और पुलिस सेटिंग के नाम पर आरोपितों ने 20 से 25 लाख रुपये की मांग की और शुरुआती तौर पर 2 लाख रुपये वसूल भी लिए।

मेरठ में Chandrashekhar Azad का शक्ति प्रदर्शन : वेस्ट यूपी के बड़े नेताओं की एंट्री… इन सीटों पर लड़ने का ऐलान

एसएसपी की सख्ती के बाद कार्रवाई

प्रॉपर्टी डीलरों के विवाद में पुलिस का नाम घसीटे जाने और भ्रष्टाचार का झांसा देने की बात सामने आने पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले पर कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:

  • आरोपित शुभम चौहान को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर उसके घर से 1.83 लाख रुपये बरामद हुए।

  • मुख्य साजिशकर्ता अनुज गोयल को लच्छीवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

  • तीसरे आरोपित आदित्य लोधी (निवासी अमन विहार, डोईवाला) को भी पुलिस ने दबोच लिया।

व्हाट्सएप चैट से खुले राज

पुलिस जांच में आरोपित अनुज गोयल के मोबाइल फोन से धमकाने, रुपये मांगने और साजिश रचने से संबंधित व्हाट्सएप कॉल और संदेश मिले हैं। आरोपितों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने कारोबारी को डराकर धन उगाही करने के लिए यह सुनियोजित षड्यंत्र रचा था।

Location :  Rishikesh

Published :  14 May 2026, 5:15 AM IST

Related News

Advertisement