Uttarakhand Cloud Brust: रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में कुदरत का कहर, पौंठी गांव में बादल फटने से कई परिवार संकट में

उत्तराखंड में लगातार हो बारिश के बीच रुद्रप्रयाग जनपद से बादल फटने की एक बड़ी घटना सामने आई है। जखोली विकास खण्ड के कई परिवारों पर संकट के बादल छा गये हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 July 2026, 1:01 PM IST
google-preferred

Rudraprayag: उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच रुद्रप्रयाग जिले से बादल फटने की एक बड़ी घटना सामने आई है। जखोली विकासखंड की सिंलगढ़ पट्टी में सुबह अचानक आई भारी मलबे की बाढ़ ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी। देखते ही देखते मलबा घरों के आंगन तक पहुंच गया और कई परिवारों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई।

घटना जखोली विकासखंड के पौंठी गांव के हिऊना तोक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे गांव के ऊपर से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी नीचे की ओर आया। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मलबा कई भवनों के आंगन में भर गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।

सुबह करीब 9 बजे अचानक बरपा कुदरत का कहर

पौंठी गांव में सुबह का वक्त सामान्य था, लेकिन पहाड़ के ऊपर से अचानक आए मलबे ने हालात बदल दिए। बताया जा रहा है कि बारिश के बीच बादल फटने के बाद भारी मात्रा में पानी और मलबा तेज रफ्तार से नीचे की तरफ आया। गांव के हिऊना तोक में रहने वाले लोगों ने जब मलबे को अपनी तरफ आते देखा तो अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मलबा कई लोगों के घरों और आंगन तक पहुंच गया।

उत्तराखंड के पहाड़ों में आफत के 72 घंटे! बागेश्वर से रुद्रप्रयाग तक मलबे में तब्दील हुईं सड़कें, नदियां उफान पर, स्कूल बंद

घरों के आंगन में भर गया मलबा

बादल फटने की इस घटना का सबसे ज्यादा असर पौंठी गांव के हिऊना तोक में देखने को मिला है। पहाड़ से आया मलबा कई भवनों के आंगन में भर गया। इससे लोगों के सामने अपने घरों को सुरक्षित रखने की चुनौती पैदा हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 10 परिवार इस घटना से प्रभावित बताए जा रहे हैं। हालांकि, नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने आना बाकी है। मलबे की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और प्रभावित परिवारों में डर का माहौल है।

लगातार बारिश के बीच बढ़ा खतरा

देवभूमि उत्तराखंड में बाकी राज्यों से अलग क्यों चलता है हर महीना? जानें इसके पीछे की धार्मिक और प्रकृति मान्यता

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बना रहता है। ऐसे में रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। पौंठी गांव में हुई घटना इस बात का संकेत है कि लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को कितनी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से आने वाला पानी और मलबा सीधे आबादी वाले हिस्सों तक पहुंच रहा है।

Location :  Rudraprayag

Published :  29 July 2026, 1:01 PM IST

Advertisement