Nainital News: भीमताल में उफनते गधेरे में बहने से महिला की मौत, परिजनों में मातम

नैनीताल के भीमताल में शुक्रवार को एक महिला की दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 May 2025, 3:19 PM IST
google-preferred

नैनीताल: भीमताल के धारीबना ब्लाक के बूढीबना गांव में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आयी है। खेच की सिंचाई के लिए गधेरे गई महिला तेज बहाव में बह गयी। गुरुवार को मुक्तेश्वर पुलिस ने महिला का शव घटनास्थल से दो किमी दूर बरामद किया। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिला की पहचान पुष्पा देवी (45) पत्नी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। महिला के चार बच्चे हैं। पति देवेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। हादसा मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के बना गांव की है।

जानकारी के अनुसार महिला खेत की सिंचाई के लिए गधेरे में डाला गया पाइप हटाने गई थी । इस दौरान मूसलाधार बारिश होने लगी। जिससे गधेरे के पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वह गधेरे की तेज धार में बह गईं। घटना की सूचना पर महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी छानबीन की लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला।

मृतक के परिजनों ने रात 11 बजे मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात करीब एक बजे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण कोई सुराग नहीं मिल पाया।

गुरुवार सुबह रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन दोबारा शुरू की, जिसके बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ। सूचना पर भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त  किया।

विधायक रामसिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की।

विधायक रामसिंह कैड़ा ने कहा कि पुष्पा देवी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है।  सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम घटना स्थल पर ही करवाया गया, जिससे शव परिजनों को समय पर सौंपा जा सके। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को परिवार को सौंप दिया। वही महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों में मातम छाया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की मांग की है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 23 May 2025, 3:19 PM IST

Advertisement
Advertisement