हिंदी
हल्द्वानी में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़
Nainital: जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर तब दिखाई दिया, जब पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की है।
हल्दूचौड़ निवासी विशांत टम्टा ने एक मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, जिसे उन्होंने 29 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर खड़ा किया था, चोरी कर ली गई है।
ममता बनर्जी की बेहद करीबी और सबसे भरोसेमंद चंद्रिमा भट्टाचार्य के जानें अनसुने किस्से
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मौके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज में दो संदिग्ध एक्टिवा स्कूटी पर आते हुए दिखाई दिए, जिनमें से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे ले जाता दिखा।
फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन मई को नानकमत्ता के रहने वाले 55 वर्षीय दलवीर सिंह और रुद्रपुर निवासी 38 वर्षीय संजय कालरा को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि पल्सर मोटरसाइकिल को नेपाल में बेच दिया गया है।
Assam election results 2026: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई जोरहाट सीट हारे
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक और चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की जो पहले से दर्ज एक पुराने मामले से जुड़ी हुई थी। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी कब्जे में लिया गया है। तेज़ और सटीक कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि जिले में चोरी जैसे अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लेकर अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर में सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा भी मजबूत किया है।
Location : Nainital
Published : 4 May 2026, 3:53 PM IST