झांसी में रफ्तार का कहर, बेकाबू होकर पलटा भूसे से लदा वाहन; टक्कर से उखड़ गए बिजली के पोल और पेड़

झांसी के टहरौली में एक तेज रफ्तार भूसे से लदा वाहन बेकाबू होकर पलट गया, जिससे बिजली का पोल और विशाल पेड़ जमींदोज हो गए। इस हादसे के कारण बढ़वार डैम फीडर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ-साथ जलापूर्ति भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 June 2026, 6:30 PM IST
google-preferred

Jhansi : झांसी के टहरौली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक नतीजा सामने आया है। भूसे से लदा एक चार पहिया वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बिजली का पोल और शीशम का विशाल पेड़ धराशायी हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस लापरवाही की कीमत अब सैकड़ों गांवों को चुकानी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति ठप्प होने से बढ़वार डैम से होने वाली जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है। 

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर दौड़ रही तेज रफ्तार पर लगाम कब लगेगी? टहरौली तहसील क्षेत्र की आड़ी सड़क स्थित भरत रिसोर्ट के समीप शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसे से भरा एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज गति में था और चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे के दौरान वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और एक शीशम के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों जमीन पर गिर पड़े।

Jhansi SDM रात के अंधेरे में नदी मे उतरे, रेत माफियाओं में खलबली…

मौके पर जुटे स्थानीय लोग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। लाइनमैन थान सिंह घोष के अनुसार, वाहन पलटने से बढ़वार डैम फीडर का बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसकी जानकारी तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई।

सैकड़ों गांवों में हाहाकार

पोल टूटने के कारण बढ़वार डैम फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसका सीधा असर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की जलापूर्ति पर पड़ा है। विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर पोल बदलने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू करने कि मांग की है।

Location :  jhansi

Published :  6 June 2026, 6:30 PM IST

Advertisement