हिंदी
नैनीताल जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हल्द्वानी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय एक अंतरराज्यीय चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई…पढ़ें पूरी खबर
चोरी का सामान और अवैध पिस्टल बरामद
Nainital: नैनीताल जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हल्द्वानी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय एक अंतरराज्यीय चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई, जिसका उद्देश्य जिले में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाना है।
घटना की शुरुआत 10 मार्च 2026 को हुई, जब हीरानगर निवासी प्रकाश कविदयाल ने घर के बाहर खड़ी अपनी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अगले ही दिन राजपुरा निवासी सुमित मार ने दुकान से चार मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दी। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपित की तलाश तेज कर दी।
जांच आगे बढ़ी तो पुलिस टीम ने गोलू माजरा डेरावसी, मोहाली निवासी 33 वर्षीय कवि बिष्ट को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, तीन वीवो और एक सैमसंग मोबाइल फोन सहित कई सामान मिले। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। अवैध हथियार मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
Jharkhand News: धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता शर्मसार, बकाया रुपयों के लिए शव को बनाया बंधक
पुलिस जांच में सामने आया कि कवि बिष्ट पेशेवर अपराधी है और उत्तराखंड, चंडीगढ़ व हरियाणा पंचकुला के कई थानों में चोरी, लूट और झपटमारी जैसे मामलों में उसके खिलाफ 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हाल ही में हुई कई वारदातों के खुलासे की संभावना बढ़ गई है।
इस कार्रवाई में हल्द्वानी पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से काम किया और लगातार प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। नैनीताल पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।