हिंदी
बदायूं में रिश्तों के उलझे जाल ने एक युवक की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। पत्नी और उसके जीजा के बीच कथित प्रेम प्रसंग की खबर से आहत पति ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
पीड़ित अस्पताल में एडमिट
Budaun: बदायूं में रिश्तों के उलझे जाल ने एक युवक की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। पत्नी और उसके जीजा के बीच कथित प्रेम प्रसंग की खबर से आहत पति ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने रास्ते में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया और हालत बिगड़ने पर किसी तरह पुलिस चौकी पहुंचा, जहां वह गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
मामला बदायूं जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव रूपापुर का है। यहां के रहने वाले 24 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह की शादी करीब एक वर्ष पहले सुषमा देवी पुत्री साधुराम निवासी त्रिलोकपुर थाना बिनावर के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले ही सुषमा का अपने बहनोई नवाब सिंह पुत्र लेखराज निवासी रसूलपुर बिलहरी थाना सिविल लाइन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी प्रेम प्रसंग के कारण नवाब सिंह लगातार सुषमा के वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करता था और उसे ससुराल में विवाद कराने के लिए उकसाता रहता था।
भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav की शादी को लेकर हलचल तेज, जानिए कब और कहां होंगे सात फेरे
बताया गया कि सुषमा शादी के बाद पहली होली मनाने अपने मायके गई थी। होली से पहले आलोक कुमार अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा था, लेकिन वहां उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई और पत्नी को भेजने से मना कर दिया गया। इसी दौरान आरोप है कि सुषमा के बहनोई नवाब सिंह ने भी उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम से आलोक कुमार काफी आहत हो गया और मानसिक रूप से टूट गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आलोक कुमार बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। किसी तरह वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मंडी पुलिस चौकी तक पहुंचा, जहां पहुंचते ही वह गिर पड़ा।
मंडी पुलिस चौकी के स्टाफ ने तुरंत आलोक कुमार के परिजनों को सूचना दी और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और उपचार जारी है। आलोक के परिजनों ने उसकी पत्नी और साडू नवाब सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।