मध्य प्रदेश की बाइक उत्तराखंड कैसे पहुंची? नैनीताल पुलिस परेशान, जानें पूरा मामला

खाई में पड़ी मोटरसाइकिल का नंबर MP53MB6501 है। बाइक इस तरह झाड़ियों में अटकी थी कि और नीचे गिरने से बच गई। पुलिस ने रस्सी और वाहन की मदद से उसे सावधानीपूर्वक सड़क तक खींचकर बाहर निकाला और लावारिस श्रेणी में थाने में जमा कर दिया।

Nainital: नैनीताल जिले में भवाली-भीमताल बाइपास पर गहरी खाई से मध्य प्रदेश नंबर की एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से सनसनी फैल गई है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर बाइक को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक कई दिनों से झाड़ियों में फंसी होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे घटना रहस्यमय बन गई है।

खाई में फंसी मिली MP नंबर की बाइक

भवाली कोतवाली पुलिस के अनुसार, खाई में पड़ी मोटरसाइकिल का नंबर MP53MB6501 है। बाइक इस तरह झाड़ियों में अटकी थी कि और नीचे गिरने से बच गई। पुलिस ने रस्सी और वाहन की मदद से उसे सावधानीपूर्वक सड़क तक खींचकर बाहर निकाला और लावारिस श्रेणी में थाने में जमा कर दिया।

Kanpur Lamborghini Crash: आरोपी की गिरफ्तारी नहीं? कटघरे में पुलिस; छत पर था आरोपी, दरवाजे से लौटे अफसर, जानिए खाकी का कारनामा

करीब 15 दिन पुरानी हो सकती है घटना

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाइक लगभग पंद्रह दिन पहले खाई में गिरी होगी। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाइक चालक का क्या हुआ। क्या कोई हादसा हुआ या फिर किसी साजिश के तहत वाहन को यहां फेंका गया, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश की बाइक उत्तराखंड कैसे पहुंची?

जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि मध्य प्रदेश नंबर की यह मोटरसाइकिल नैनीताल के दुर्गम इलाके तक कैसे पहुंची। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी और चोरी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि बाइक मालिक की पहचान हो सके।

US Trade Deal: अखिलेश यादव का हमला, भाजपा से पूछा- 18 बड़ा या जीरो? सरकार की नीतियों पर ली चुटकी

तलाशी में नहीं मिला कोई सुराग

घटनास्थल के आसपास पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी व्यक्ति का पता नहीं चला। अब पूरा मामला बाइक मालिक की पहचान और घटना के कारणों पर टिका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि इस रहस्य से पर्दा उठ सके।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 9 February 2026, 6:02 PM IST

Advertisement
Advertisement