हिंदी
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से की बातचीत
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार देश को बताए कि “18 बड़ा है या शून्य”, क्योंकि भाजपा को दोनों बराबर नजर आते हैं। अखिलेश ने मांग की कि इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। उनके बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और विपक्ष की रणनीति पर भी नजरें टिक गई हैं।
अमेरिका डील और बजट पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने देश का बाजार अमेरिका को सौंप दिया है और अब असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बजट प्रक्रिया पर तंज कसते हुए पूछा कि “बजट का हलवा आखिर किसने खाया?” उनका कहना था कि सरकार को साफ बताना चाहिए कि समझौते से देश को क्या फायदा हुआ और आंकड़ों की सच्चाई क्या है।
अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर कसा तंज, गोरखपुर पर बोले- जहां मेट्रो नहीं ला पाए, वहां बुलेट ट्रेन लाने की बात कर रहे हैं।@yadavakhilesh @samajwadiparty @BJP4UP #UttarPradesh pic.twitter.com/xNoeKTIPwV
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 9, 2026
PDA और सामाजिक समीकरण का जिक्र
सपा प्रमुख ने कहा कि खेतों में काम करने वाले, दूध का कारोबार संभालने वाले और मेहनतकश वर्ग के लोग पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज से आते हैं न कि भाजपा से। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन वर्गों की अनदेखी कर रही है और बहस का मुद्दा बदलना चाहती है। विपक्ष की बैठक में आगे की रणनीति तय करने की बात भी उन्होंने कही।
संसद भवन में सांसदों के साथ अलग अंदाज में नजर आये सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव, देखिये खास वीडियो#ParliamentBudgetSession @yadavakhilesh @dimpleyadav @mediacellsp @samajwadiparty pic.twitter.com/00NfdbPka3
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 9, 2026
पीएम मोदी और सीएम योगी पर तंज
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदरूनी मतभेद इतने गहरे हैं कि नेता एक-दूसरे को सम्मान तक नहीं देते। साथ ही संगठनात्मक फैसलों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और राजनीतिक प्राथमिकताओं पर निशाना साधा।
चीन, बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर और बुलेट ट्रेन पर घेरा
सपा अध्यक्ष ने चीन सीमा से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा और कहा कि 2014 के बाद भारत की स्थिति क्या बदली, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर और बुलेट ट्रेन परियोजना की लागत बढ़ने पर भी सवाल उठाए। साथ ही पूछा कि उत्तर प्रदेश को बुलेट ट्रेन का लाभ कब मिलेगा, जबकि राज्य ने प्रधानमंत्री दिया है।
Location : Lucknow
Published : 9 February 2026, 3:07 PM IST