यह मामला थाना जलेसर क्षेत्र के पटना पंछी गांव का है। जानकारी के अनुसार महिला ने घर के एक कमरे को अंदर से बंद कर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खोलने पर महिला का शव फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची जलेसर पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक और अन्य जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए।
चार साल पहले हुई थी शादी, पति से चल रहा था विवाद
मृतिका देवेश की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति से विवाद चल रहा था। बीते करीब तीन वर्षों से वह अपने मायके में रह रही थी। घरेलू विवाद के चलते महिला मानसिक तनाव में रहती थी, जिसकी चर्चा आसपास के लोगों में भी थी।
सीओ और कोतवाली प्रभारी ने संभाली जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और कोतवाली जलेसर प्रभारी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर घटना की बारीकियों की जानकारी जुटाई।
हरियाणा में PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती, HPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
