हल्द्वानी: परीक्षा के दौरान छात्रा के चीखने से मचा हड़कंप, भूत की अफवाह से स्कूल में फैली दहशत

नैनीताल के एक स्कूल में परीक्षा के दौरान अचानक ऐसा कुछ हुआ कि छात्राओं में दहशत फैल गई। कक्षा 10 की एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरे स्कूल में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Nainital: बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कक्षा 10 में परीक्षा दे रही एक छात्रा अचानक असहज होकर चीखने-चिल्लाने लगी। छात्रा को इस हालत में देखकर आसपास बैठी अन्य छात्राएं भी घबरा गईं।

स्कूल में मची अफरातफरी

कुछ ही देर में स्कूल परिसर में छात्रा के ऊपर ‘भूत या साया’ आने की अफवाह फैल गई। डर के कारण कई छात्राएं रोने लगीं और कक्षाओं से बाहर निकलने लगीं। स्थिति बिगड़ती देख स्कूल प्रशासन ने उस दिन का यूनिट टेस्ट रद्द कर दिया और छात्राओं को घर भेज दिया।

स्कूल प्रशासन ने बतायी ये वजह

स्कूल प्रशासन के मुताबिक, बाद में छात्रा की तबीयत बिगड़ने की वजह सामने आई। बताया गया कि छात्रा स्कूल आने से पहले रातभर चले एक धार्मिक आयोजन में शामिल हुई थी। इसके चलते उसकी नींद पूरी नहीं हो पाई थी और वह पहले से ही अस्वस्थ महसूस कर रही थी। परीक्षा के दौरान कमजोरी और घबराहट के बीच उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचानक चीखने लगी।

Nainital: नंदा देवी मेले में नैनीताल जाने वालों को मिलेगी राहत, 20 से ज्यादा बसें चलेंगी

अफवाह का असर दिखा

घटना की अफवाह का असर अगले दिन भी दिखाई दिया। डर के चलते स्कूल में छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रही। करीब 800 छात्राओं वाले स्कूल में लगभग 300 छात्राएं ही पहुंचीं।

बाद में स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बैठक कर स्थिति स्पष्ट की। अभिभावकों को बताया गया कि घटना को किसी भूत-प्रेत या अलौकिक गतिविधि से जोड़ना सही नहीं है।

नैनीताल में रातभर अनजान रहा हादसा, सुबह सामने आया खौफनाक मंजर

विशेषज्ञों के अनुसार, बंद या सामूहिक वातावरण में किसी एक व्यक्ति के डर या तनावपूर्ण व्यवहार को देखकर दूसरे लोग भी घबरा सकते हैं। ऐसी स्थिति में रोना, चक्कर आना, घबराहट या चीखने जैसे लक्षण कई लोगों में दिखाई दे सकते हैं। इसे मास एंग्जायटी या मास साइकोजेनिक इलनेस जैसी स्थिति से जोड़ा जाता है।

Location :  Nainital

Published :  21 September 2026, 12:27 AM IST

Advertisement