Haldwani: कुमाऊं मंडल में बढ़ेगी परिवहन की रफ्तार, नए रूटों पर दौड़ेंगी बसें

हल्द्वानी में परिवहन व्यवस्था को लेकर गुरुवार को हुई अहम बैठक में कई ऐसे फैसले लिए गए, जिनका असर कुमाऊं मंडल में सफर करने वाले लोगों और पर्यटकों पर पड़ सकता है। नए मार्गों पर बस-टैक्सी परमिट से लेकर पर्यटन क्षेत्रों में जिप्सी संचालन तक पर मंथन हुआ।

Haldwani: कुमाऊं मंडल में परिवहन सुविधाओं के विस्तार को लेकर संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए मार्गों पर बस और टैक्सी परमिट जारी करने के साथ ही पर्यटन क्षेत्रों में जिप्सी संचालन को लेकर भी निर्णय लिए गए।

इन इलाकों में चलेगीं बसें

बैठक में जसपुर से टनकपुर के बीच उत्तराखंड परिवहन की बसों के संचालन को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इससे इस मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है।

जिप्सियों के संचालन को भी मंजूरी

इसके अलावा जसपुर-फाटो रेंज में 10 जिप्सियों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। वहीं, वन विभाग की पूर्व लिखित सहमति के आधार पर जिम कॉर्बेट क्षेत्र के लिए 8 जिप्सियों के संचालन को भी मंजूरी मिली है।

अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया, फिर छोड़ा

24 महिला जिप्सी संचालकों को जिप्सी संचालन की अनुमति जारी करने पर भी सहमति बनी है। मंडलायुक्त ने कॉर्बेट और अन्य पर्यटन क्षेत्रों में जिप्सियों की वास्तविक आवश्यकता का आकलन करने के लिए वन विभाग से वर्तमान में संचालित जिप्सियों और पर्यटकों की संख्या के आधार पर विस्तृत जानकारी लेने के निर्देश दिए।

बैठक में मंडलायुक्त दीपक रावत ने परमिट प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को परमिट संबंधी प्रस्तावों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभिन्न मार्गों पर बस संचालन की मांग का भी गहन परीक्षण करने को कहा, ताकि यात्रियों की जरूरत के अनुसार परिवहन परमिट जारी किए जा सकें।

उत्तराखंड में पर्यटन का रिकॉर्ड ब्रेक उछाल, लेकिन कुदरत और वन्यजीवों पर बढ़ा विनाशकारी दबाव, विशेषज्ञ चिंतित

होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्धारित मार्ग से अलग या निर्धारित रूट के विपरीत वाहन चलाने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में प्राधिकरण सदस्य सुनील शर्मा, ललित सिंह, आरटीओ गुरदेव सिंह, एआरटीओ संदीप शर्मा, विपिन कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Location :  Haldwani

Published :  2 October 2026, 1:09 AM IST

Advertisement