हिंदी
उत्तराखंड परिवहन निगम (Img: Dynamite News)
Nainital: शहर में शुरू होने वाले नंदा देवी मेले को देखते हुए रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। शुक्रवार से हल्द्वानी से नैनीताल के बीच अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। मेले के दौरान नैनीताल जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने व्यवस्थाएं तैयार कर ली हैं।
हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि नैनीताल मार्ग पर सामान्य दिनों में करीब 15 बसों का संचालन किया जाता है। मेले के दौरान इनकी संख्या बढ़ाकर 20 से अधिक कर दी जाएगी। नैनीताल से लौटने वाले यात्रियों को रात आठ बजे तक बस सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।
ये भी पढ़ें- Nainital: महीनों से पेट्रोल चोरी का खेल, CCTV से नजर रख स्थानीय लोगों ने एक आरोपी दबोचा
वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए हल्द्वानी से दिल्ली के बीच एसी बस सेवा भी शुक्रवार से दोबारा शुरू की जाएगी। काठगोदाम डिपो की करीब एक महीने से बंद दिल्ली एसी बस सेवा का संचालन फिर शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- Nainital: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले छावनी बना बनभूलपुरा, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
डिपो एआरएम गणेश चंद्र पंत ने बताया कि बस अड्डे से नियमित एसी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अनुबंधित बसों में खराबी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और टिकट बुक होने के बावजूद कई मामलों में धनराशि वापस करनी पड़ रही थी। हालांकि हल्द्वानी डिपो की पांच वॉल्वो बसें दिल्ली मार्ग पर पहले से संचालित हो रही हैं।
Location : Nainital
Published : 18 September 2026, 9:51 AM IST