विकासनगर में ईद की रौनक: गले मिलकर बांटी खुशियां, भाईचारे की दिखी मिसाल

विकासनगर में ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समाज ने नमाज अदा कर गले मिलकर खुशियां बांटी। भाजपा नेता वसीम अली ने भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। वसीम अली ने आगे कहा कि ईद केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह इंसानियत, मोहब्बत और बराबरी का प्रतीक है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 March 2026, 6:18 PM IST
google-preferred

Vikas Nagar: ईद की मीठी खुशबू, नमाज की सुकून भरी आवाज और गले मिलते लोगों की तस्वीर कुछ ऐसा ही नज़ारा विकासनगर में देखने को मिला। ईद-उल-फितर के मौके पर पूरा इलाका खुशियों से सराबोर नजर आया। जहां लोगों ने दिल खोलकर इस पाक त्योहार को मनाया। सुबह से ही ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर तरफ ईद मुबारक की गूंज सुनाई दी।

ईदगाह में उमड़ी भीड़

विकासनगर क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सभी ने इस मौके पर एक साथ खड़े होकर एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

Dehradun Weather Update: विकासनगर में मौसम ने बदला मिजाज, ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी

वसीम अली ने दिया भाईचारे का संदेश

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) वसीम अली ने भी लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद हमें यह सिखाती है कि हम अपने सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करें। समाज में सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखना ही इस त्योहार का असली संदेश है।

Dehradun News: विकासनगर में अस्पताल मार्ग बना पार्किंग अड्डा, किसकी लापरवाही से खतरे में मरीज?

ईद इंसानियत का पैगाम

वसीम अली ने आगे कहा कि ईद केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह इंसानियत, मोहब्बत और बराबरी का प्रतीक है। इस दिन लोग ज़कात और फितरा देकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। जिससे समाज के कमजोर वर्गों को सहारा मिलता है। यही भावना समाज को जोड़ने का काम करती है।

Location : 
  • Vikas Nagar

Published : 
  • 21 March 2026, 6:18 PM IST

Advertisement