हिंदी
डोईवाला में गन्ना किसान गोष्ठी
Dehradun: डोईवाला के माजरी ग्रांट में शुक्रवार को वैज्ञानिकों ने एक गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसका मकसद गन्ना उत्पादन में वृद्धि कैसी की जाए। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने की तकनीक बतायी।
जानकारी के अनुसार गन्ना विकास केंद्र काशीपुर की ओर से गन्ना विकास विभाग डोईवाला के सहयोग से आयोजित गन्ना किसान गोष्ठी में किसानों को नवीन तकनीक और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के तौर तरीके बताए गए। जिसमें किसानों के जिज्ञासा भरे सवालों के जवाब भी वैज्ञानिकों ने दिए।
Dehradun: डोईवाला में वैज्ञानिकों ने गन्ना किसानों को बतायी उत्पादन बढ़ाने की ये तकनीक, देखिए क्या बोले कृषि वैज्ञानिक#Scientists #Doiwala #sugarcanefarmers #increaseproduction pic.twitter.com/PNGZJ4f8F8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 12, 2025
शुक्रवार को माजरी ग्रांट में आयोजित किसान गोष्ठी में गन्ना विकास और अनुसंधान केंद्र काशीपुर के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नई तकनीक से गन्ने का बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सही तकनीक का इस्तेमाल करके ही किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
गन्ना विकास निरीक्षक गजेंद्र सिंह रावत ने गन्ने के साथ शह फसली के के बारे में बताया, वैज्ञानिक डॉक्टर सिद्धार्थ कश्यप ने रोगों में लगने वाले कीट और उनके उपचार के बारे में बताया।
गन्ना समिति के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से किसान लाभान्वित होते हैं। गोष्ठी में पूर्व प्रधान राजकुमार राज खुशीराम मधुरावत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
Location : Doiwala
Published : 13 December 2025, 3:58 AM IST
No related posts found.