हिंदी
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ अभियान चलाया। कई बाइक सीज की गईं और चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है।
बुलेट पर चला पुलिस का डंडा
Dehradun: आजकल कुछ युवक ऐसे होते हैं जिन्हें सड़क पर हुड़दंग मचाने में मजा आता है। हुड़दंग मचाने के लिए ये नए-नए तरीके निकालते रहते हैं। कुछ युवा बुलेट बाइक से सड़क पर स्टंट करते देखे जा सकते हैं, तो कुछ युवा बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हुए देखे जा सकते हैं। ऐसे युवाओं की अब खैर नहीं, पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
देहरादून के अंतर्गत कोतवाली विकास नगर क्षेत्र के हरबर्टपुर पुलिस चौकी पुलिस ने ऐसे बुलेट बाइक चालकों के खिलाफ अभियान चलाया है, जो सड़क पर हुड़दंग मचाते हैं। इस बीच ऐसे कई बुलेट वालों को पकड़ा गया जिनके बुलेट के साइलेंसर को मॉडिफाई किया गया था और उससे पटाखे की आवाज निकाल रही थी।
Uttarakhand: देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, कर्मचारियों में दहशत
पुलिस द्वारा इन लगों के बुलेट बाइक को सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। जो लोग बुलेट बाइक के मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हैं, उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
देहरादून पुलिस ने सीज की मॉडिफाइड बुलेट बाइक
पुलिस ने मौके पर ही कई बाइकों को सीज कर दिया और चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्टंट या शोर मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह अभियान शुरू किया गया है। आम नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन किया है।