हिंदी
प्रेमनगर में फायरिंग से हड़कंप Image (Internet)
Dehradun: राजधानी के प्रेमनगर में रविवार को फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। प्रेमनगर थानाक्षेत्र के गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर दो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र के नंदा की चौकी के पास स्थित गंगोत्री बॉयज हॉस्टल की है।
जानकारी के अनुसार प्रेमनगर क्षेत्र में एक विवि के कुछ छात्रों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवक अचानक आए और तड़के हॉस्टल के बाहर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार फरार हो गए।
प्रेम नगर के थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद रविवार की तड़के करीब तीन बजे दो युवकों ने गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर फायरिंग की। शुरुआती जांच से पता चला है कि जिन छात्रों से उनका झगड़ा हुआ था, वे इसी हॉस्टल में रहते हैं।
पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। शिकायतकर्ता पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
Uttarakhand: देहरादून में लल्लन गैंग के सरगना समेत 2 गिरफ्तार, पुरानी चोरियों का खोलेंगे राज
जांच में सामने आया है कि फायरिंग उन्हीं छात्रों को डराने के लिए की गई थी, जिनसे उनका झगड़ा हुआ था।वारदात से इलाके में डर का माहौल है।
फायरिंग की घटना से राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए है।
गौरतलब है कि नंदा की चौकी से लेकर विधोली पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी क्षेत्र के बीच पहले भी फायरिंग और विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। छात्रों के बीच गुटबाजी और बढ़ते आपराधिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी और हॉस्टल्स व शिक्षण संस्थानों के आसपास निगरानी कड़ी की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Uttarakhand: पलायन की मार झेल रहा देहरादून, सरकार की रिवर्स पलायन की कोशिशें नाकाम
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में की जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
Location : Dehradun
Published : 24 August 2025, 6:03 PM IST
Topics : Dehradun firing outside hostel Premnagar