आखिर कौन सा ऐसा तूफान आया था? जब पूजा घर बन गया श्मशान! जानिए आजमगढ़ में हुई इस ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच

आजमगढ़ में पूजा के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि घर में मौजूद लोगों के बीच विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया? पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 22 September 2026, 9:25 PM IST
google-preferred

Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अरविंद सिंह के घर में पूजा चल रही थी। इसी दौरान बाजार से घर लौटे अरविंद का पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

पत्नी समेत तीन लोगों की मौत

घटना में अरविंद की पत्नी बबीता के अलावा दो पंडितों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पटखौली गांव निवासी महेंद्र पाठक और छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा के रूप में बताई जा रही है। घटना के वक्त घर में चार पंडित, बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे।

आजमगढ़ के मदरसे में नेपाली शिक्षक की नियुक्ति पर विवाद, जांच रिपोर्ट पहुंची शासन के पास

फायरिंग के बाद मौके से भागे अन्य पंडित

प्रारंभिक जानकारी में घर में रखी पिस्टल के अलावा राइफल से भी गोली चलने की बात सामने आई है। फायरिंग होते ही पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से निकल गए। गोलियों की आवाज के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हथियार और फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस घटना के कारणों और गोलीबारी की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

गणेशोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं: आजमगढ़ में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत और छह घायल

पोस्टमार्टम और जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

पुलिस की जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौतों के कारण और घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल गोलीबारी को लेकर सामने आई जानकारी प्रारंभिक है और पुलिस की आधिकारिक जांच जारी है।

Location :  Azamgarh

Published :  22 September 2026, 9:25 PM IST

Related News

Advertisement