गणेशोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं: आजमगढ़ में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत और छह घायल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। गणेश पंडाल से रातभर की सेवा के बाद सुबह घर लौट रहे नौ युवकों की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पलट गई। जिसमें तीन की मौत और छह गंभीर रूप से घायल हैं।

Updated : 15 September 2026, 11:28 AM IST
google-preferred

Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गणेश उत्सव की खुशी और उमंग उस वक्त चीख-पुकार में बदल गई, जब पंडाल से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। यह भीषण दुर्घटना मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास हुई। इस मर्मस्पर्शी हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि छह अन्य जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद सुबह लौट रहे थे घर

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार में कुल नौ युवक सवार थे। इन सभी ने मिलकर गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी और वे पूरी रात पंडाल में ही रहकर धार्मिक उत्सव में शामिल रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब यह सभी युवक फूलपुर से सरायमीर की ओर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार काल बनकर आई तेज रफ्तार का शिकार हो गई। जगदीशपुर के पास पहुंचते ही गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और बेकाबू होकर सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से पलट गई।

मुंगेर में गंगा का कहर, बाढ़ में डूबा घर तो थर्मोकोल की नाव बनी सहारा; पत्नी को लेकर पानी में उतरा पति

मौके पर मातम: तीन परिवारों के चिराग बुझे, छह अस्पताल में भर्ती

इस भयानक टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की विभीषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सत्यम मोदनवाल (20) और निखिल गुप्ता (17) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लकी सोनकर (19) ने फूलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस दुखद घटना में छह अन्य युवक- अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक साथ तीन युवकों की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आगरा में खौफनाक वारदात: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल, तीन साल तक एमकॉम छात्रा को बनाता रहा हवस का शिकार

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और जांच जारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) फूलपुर किरण पाल सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया। प्रशासन ने तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से छानबीन कर रही है कि आखिर इतनी सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कैसे हुई।

Location :  Azamgarh

Published :  15 September 2026, 11:28 AM IST

Related News

Advertisement