आगरा में खौफनाक वारदात: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल, तीन साल तक एमकॉम छात्रा को बनाता रहा हवस का शिकार

आगरा के शाहगंज में सोशल मीडिया की दोस्ती खौफनाक अपराध में बदली। एमकॉम छात्रा को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने और ब्लैकमेल करने का मामला आया सामने। आरोपी ने दूसरी जगह की थी सगाई, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज।

Updated : 15 September 2026, 9:08 AM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर उपजी एक दोस्ती धीरे-धीरे खौफनाक अपराध में तब्दील हो गई। शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक एमकॉम की छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल तक लगातार शारीरिक शोषण करने, मारपीट और गंभीर ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के सख्त आदेश पर शाहगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुरली विहार कॉलोनी के 'सनी' का खौफनाक खेल

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली इस छात्रा की दोस्ती करीब तीन साल पहले मुरली विहार कॉलोनी के रहने वाले सनी नामक युवक से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत का दायरा बढ़ा और आरोपी ने अपने शातिर जाल में छात्रा को फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आया नगर में प्लॉट विवाद से खूनी दुश्मनी, 100 से ज्यादा गोलियां और 3 हत्याएं; अब जिम ट्रेनर की मौत से बढ़ी गैंगवार की आशंका

इतना ही नहीं, वह लगातार तस्वीरें और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा और जबरन उससे बड़ी रकम ऐंठता रहा। इस पूरे अपराध में हैरान करने वाली बात यह थी कि पीड़िता के परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई, जबकि आरोपी सनी के घरवाले इस पूरी करतूत से अच्छी तरह वाकिफ थे।

सगाई का सच आया सामने तो खुले राज़

अपराध का यह काला खेल तब खुलकर सामने आया जब एक सितंबर को आरोपी सनी अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ सीधे पीड़िता के घर पहुंच गया। वहां उन्होंने पीड़िता को डराया-धमकाया और चेतावनी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी कुछ बताया, तो वे पूरे मोहल्ले में उसकी बदनामी कर देंगे।

Budaun: पांच दिन तक तलाश, फिर जंगल में दिखा ऐसा मंजर कि परिजनों के उड़ गए होश

हालांकि, तहकीकात करने पर जो सच सामने आया, उसने पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसका दी। पता चला कि आरोपी सनी ने किसी अन्य युवती के साथ पहले ही 19 जुलाई को सगाई कर ली थी। इसके बावजूद वह अपनी करतूतों से बाज नहीं आया और एक तरफ दूसरी लड़की से सगाई करने के बाद भी छात्रा को शादी का झूठा भरोसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

फिलहाल, अदालत के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी है।

Location :  Agra

Published :  15 September 2026, 9:08 AM IST

Related News

Advertisement