डोईवाला में पीने के पानी के लिए जगह-जगह भटक रहे लोग

देहरादून के डोईवाला में पेयजल संकट को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द से जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 May 2026, 1:42 PM IST
google-preferred

Dehradun: जनपद के डोईवाला में पानी की किल्लत को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में रोष व्याप्त है। दरअसल नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड नंबर 7 क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान पुरानी सड़क तोड़े जाने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। नतीजतन लोगों को पानी की किल्ल्त से जूझना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह कई किलोमीटर दूर से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान पानी की लाइन टूट गई, जिसके बाद कई घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं।

डोईवाला में पानी की किल्लत

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे अब पहले जैसा नहीं होगा खून से लाल

स्थानीय नागरिकों ने लगाया ये आरोप

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान संबंधित विभाग की ओर से पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पेयजल लाइन की स्थिति का सही आकलन किया जाना चाहिए था।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द से जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उत्तराखंड में क्या हुआ रातोरात? 24 परिवारों ने अचानक छोड़ा आशियाना

नगर पालिका अधिकारियों का बयान

वहीं, नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित टीम को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

Location :  Dehradun

Published :  10 May 2026, 1:33 PM IST

Advertisement