देहरादून में इंसानियत शर्मसार: नवविवाहिता को बेरहमी से पीटा, धोखे से कराया जबरन गर्भपात, मुकदमा दर्ज

देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर जबरन उसका गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 June 2026, 3:45 PM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने ही पति, सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

इतना ही नहीं, जब वह गर्भवती हुई तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और साजिश के तहत उसका जबरन गर्भपात (Forced Abortion) करवा दिया गया। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून की कैंट कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

कैंट कोतवाली पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका अंकित नामक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों के परिजनों की आपसी सहमति से दिसंबर 2025 में हिसार, हरियाणा में उनका पूरे रीति-रिवाज के साथ प्रेम विवाह संपन्न हुआ था। विवाह के शुरुआती कुछ दिन तो ठीक रहे, लेकिन उसके बाद से ही उसकी सास आशा देवी ने कम दहेज मिलने का ताना मारना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे यह प्रताड़ना मानसिक से बढ़कर शारीरिक हिंसा में बदलने लगी।

बहू के हाथ का बना खाना कुत्तों को डाला जाता था

पीड़िता ने ससुराल में अपने साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार का खुलासा करते हुए बताया कि न केवल उसकी सास, बल्कि उसकी ननद ने भी उसे मानसिक रूप से तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ननद अक्सर ताने मारती थी कि उसे शादी में सोने का हार गिफ्ट क्यों नहीं किया गया।

लखनऊ चारबाग स्टेशन पर अफरा-तफरी, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के पहुंचते ही टीटीई समेत 3 घायल

घर में छोटी-मोटी बातों पर विवाद खड़ा किया जाता था। प्रताड़ना इस हद तक बढ़ गई थी कि वह रोजाना जो भी खाना बनाती थी, उसे यह कहकर कि 'यह खाने लायक नहीं है', घर के कुत्तों के आगे डाल दिया जाता था और उसे भूखा रहने पर मजबूर किया जाता था।

गर्भवती होने की खबर सुनते ही भड़क उठे ससुराल वाले

महिला के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद जब उसने अपने गर्भवती (Pregnant) होने की खुशखबरी अपने पति, सास और ननद से साझा की, तो वे खुश होने के बजाय आगबबूला हो गए। ससुराल वालों ने साफ कह दिया कि उन्हें यह बच्चा किसी भी कीमत पर नहीं चाहिए। इसके बाद जब वे पुष्टि के लिए डॉक्टर के पास गए, तो वहां भी चिकित्सक ने महिला के गर्भवती होने की बात कही। डॉक्टर के पास से घर लौटते ही ससुराल वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पेट पर लात मारी, बाल पकड़कर घसीटा

घर पहुंचते ही पति अंकित ने आपा खो दिया और पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। हैवानियत की हद पार करते हुए पति ने उसके पेट पर बेहद जोर से लात मारी। जब पीड़ित महिला अपनी जान बचाने और गुहार लगाने के लिए अपनी सास और ननद के पास भागी, तो उन्होंने अपने बेटे को रोकने के बजाय उसका ही साथ दिया। सास और ननद ने पीड़िता के बाल पकड़े, उसे जमीन पर घसीटा और जमकर लात-घूंसों से पीटा।

देहरादून में सनसनी: खुद की सरकारी कार्बाइन से चलीं 11 गोलियां, एयरपोर्ट गेस्ट हाउस में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

धोखे से अस्पताल ले जाकर करवाया गर्भपात

पीड़िता ने रोते हुए बताया कि जब उसने इस पूरी प्रताड़ना और मारपीट की जानकारी अपने मायके वालों को दी, तो उन्होंने यह सोचकर ढांढस बंधाया कि बच्चा होने के बाद शायद सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन आरोपितों की क्रूरता थमी नहीं। लगातार पेट पर वार किए जाने के कारण पीड़िता को गंभीर ब्लीडिंग (रक्तस्राव) शुरू हो गई और उसका भ्रूण पूरी तरह खराब हो गया।

इसके बाद 30 जनवरी को उसका पति उसे अस्पताल लेकर गया और वहां उसे धोखे में रखकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद गंभीर रूप से बीमार हालत में पति उसे मायके छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Location :  Dehradun

Published :  10 June 2026, 3:45 PM IST

Advertisement