कैंची धाम में सीजन से पहले अलर्ट, उमड़ेगी भीड़? ADG ने लिया तैयारियों का जायजा

कैंची धाम में आने वाले पर्यटन सीजन को देखते हुए ADG वी. मुरुगेशन ने निरीक्षण कर ट्रैफिक, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल जगदीश चंद्र, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा और यातायात प्रभारी महेश चंद्रा भी मौके पर मौजूद रहे।

Nainital: आने वाले पर्यटन सीजन से पहले कैंची धाम में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। हर साल उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए इस बार पहले से ही तैयारियों को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

जमीन पर तैयारियां परखने पहुंचे अधिकारी

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों और मुख्य मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने साफ कहा कि कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर हर व्यवस्था दिखनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सीजन शुरू होने से पहले सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं।

Road Accident: नैनीताल में हादसे ने छीन ली जिंदगी, दर्दनाक मौत से हड़कंप

ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर खास फोकस

एडीजी ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती भीड़ और ट्रैफिक को संभालने की होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसा प्लान तैयार किया जाए जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। नो-पार्किंग जोन तय करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पहले से ही रणनीति बनाने को कहा गया।

पार्किंग और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

पार्किंग स्थलों पर जरूरी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय और दिशा-सूचक बोर्ड उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पार्किंग से मंदिर तक चलने वाली शटल सेवा को और सुचारू बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके।

नैनीताल में सुबह सुबह मची चीख पुकार, यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत कई घायल

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर

सुरक्षा को लेकर भी एडीजी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने और बेहतर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि भीड़ बढ़ने से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह तैयार रहनी चाहिए।

अधिकारी भी रहे मौजूद

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल जगदीश चंद्र, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा और यातायात प्रभारी महेश चंद्रा भी मौके पर मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 1 April 2026, 2:22 AM IST

Advertisement