हिंदी
नैनीताल में शुक्रवार तड़के ज्योलीकोट भवाली मार्ग पर गेठिया के पास एक यात्रियों से भरी केमू बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना तेज था कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह यात्री गंभीर चोटों के साथ अस्पताल पहुंचाए गए।
यात्रियों की बस पलटने से मौत
Nainital: नैनीताल में शुक्रवार तड़के ज्योलीकोट भवाली मार्ग पर गेठिया के पास एक यात्रियों से भरी केमू बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना तेज था कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह यात्री गंभीर चोटों के साथ अस्पताल पहुंचाए गए।
क्या है पूरी घटना?
घटना से जुड़े शुरुआती इनपुट बताते हैं कि कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन की यह बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर रवाना हुई थी। सुबह का वक्त होने के कारण वाहन में चौदह लोग सफर कर रहे थे। गेठिया की ढलान पर पहुंचते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और मोड़ पर चालक नियंत्रण बनाए नहीं रख सका। देखते ही देखते वाहन उलट गया, जिससे वहां मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में भगदड़ जैसा माहौल बन गया।
हादसे में एक यात्री की मौत की पुष्टि
इधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही तल्लीताल थाने की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और गंभीर रूप से घायल लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में एक यात्री की मौत की पुष्टि भी की गई है।
दुर्घटना के सही कारणों की जांच
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान में आशंका जताई जा रही है कि बस के ब्रेक फेल होना इस दुर्घटना की वजह हो सकता है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
गौरतलब है कि हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है जचहां कई लोगों की जान चली जाती है, तो कई लोग घायल हो जाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल शासन और प्रशासन से है।