कानपुर में होटल के कमरे में युवक ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव

कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर स्थित उमा गैलेक्सी होटल में ठहरे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा..

Updated : 20 May 2026, 8:04 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर स्थित उमा गैलेक्सी होटल में ठहरे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

होटल के कमरे में मिला शव

मृतक की पहचान अनुराग त्रिवेदी (35) निवासी न्यू आजाद नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि अनुराग पिछले तीन दिनों से उमा गैलेक्सी होटल के रूम नंबर जी-3 में ठहरे हुए थे। मंगलवार सुबह होटल कर्मचारियों को कमरे के भीतर संदिग्ध स्थिति का आभास हुआ। दरवाजा खुलने पर अनुराग का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों के पहुंचने के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

नस काटने की भी कोशिश का शक

एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटने का प्रयास भी किया था। आशंका जताई जा रही है कि इसमें सफल न होने पर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मायावती ने नहीं खोला दरवाजा… कांग्रेस नेताओं को लौटना पड़ा बैरंग, यूपी की राजनीति में तेज हुई हलचल

घर में बिजली न होने की बात कहकर लिया था कमरा

होटल प्रबंधन के अनुसार, अनुराग ने घर में बिजली न आने की बात कहकर कमरा लिया था और पिछले तीन दिनों से वहीं रह रहा था। वहीं पत्नी शिखा त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि सोमवार से अनुराग फोन रिसीव नहीं कर रहे थे और परिवार लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था।

मुजफ्फरनगर में नशे के सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ : कार में मिले 11 लाख नशीले कैप्सूल, पूछताछ में खुला करोड़ों का राज

आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं

सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मोबाइल फोन, होटल में ठहरने की परिस्थितियों और पारिवारिक पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  kanpur

Published :  20 May 2026, 8:04 PM IST

Advertisement