गोरखपुर: अंगूठे के क्लोन से फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

गोरखपुर में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।

Gorakhpur: गोरखपुर में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस गिरोह के खिलाफ की गई है जो कथित तौर पर तकनीकी तरीके से अंगूठे का क्लोन तैयार कर फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करता था। पुलिस का दावा है कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और आर्थिक लाभ के लिए अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

क्या है पूरी खबर?

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओम प्रकाश मिश्रा उर्फ राकेश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राजबली मिश्र के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चिलुआताल थाना क्षेत्र के देवीपुर टोला हरिहरपुर का निवासी है, जबकि वर्तमान में गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी स्थित हड़हवा फाटक इलाके में रह रहा था। पुलिस ने उसे थाना कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित होने के आधार पर गिरफ्तार किया।

आगरा में एचटी लाइन ने ली युवक की जान, छत पर काम करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, बहन भी झुलसी

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर अंगूठे की प्रतिकृति यानी क्लोन तैयार करता था और उसका उपयोग कर फर्जी आधार कार्ड, अंकपत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाता था। इन दस्तावेजों के जरिए लोगों को गुमराह कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था। अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह तकनीकी तरीके से पहचान संबंधी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर संगठित अपराध को अंजाम देता था।

दीपिका नागर मामले में Exclusive Story : 5.7 किमी पर था यथार्थ, 12 किमी का सफर तय करके शारदा अस्पताल में क्यों गया?

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  20 May 2026, 8:14 PM IST

Advertisement