हिंदी
Sonbhadra News
Noida/UP News: अगर जनगणना करने वाले कर्मी आपके घर आकर सवाल पूछते हैं कि आप गेहूं खाते हो या चावल, आपके पास कीपैड वाला मोबाइल है या फिर स्मार्टफोन, आपके पास बाइक है या स्कूटी, आप अपने घर में टेलीविजन का इस्तेमाल करते हो या नहीं और आपके पास लैपटॉप है या कंप्यूटर। इन सवालों से आप चौकिए मत, क्योंकि जनगणना के दौरान आपसे इन सवालों का जवाब मांगा जाएगा।
दरअसल, आगामी 22 मई के बाद से कभी भी जनगणना की शुरुआत हो सकती है। इसके लिए आपको भी तैयार होना पड़ेगा। पहले चरण में 34 सवाल पूछे जाएंगे। इन 34 सवालों में कुछ ऐसे हैं, जिनको सुनकर आप हैरान हो जाओगे।
इस सवालों में पूछा जाएगा कि आपका घर कच्चा है या पक्का बना है? घर के मुख्य का क्या नाम है? आप घर के मालिक हो या किरायेदार? आपके घर में रसोई है या नहीं? आपके घर में गैस के कितने कनेक्शन है? आपके घर में बिजली की लाइन है या नहीं? घर में कितने सदस्य रहते हैं?
इसके अलावा ये सवाल भी पूछे जाएंगे कि आपके पास बाइक है या स्कूटी? आपके पास कार है या नहीं? गाड़ी का नंबर क्या है? इस तरीके के सवाल आपके पूछे जाएंगे। कुल मिलाकर 34 सवाल पूछे जाएंगे। जिनका जवाब आपको देना होगा। सवाल ये भी होगा कि आपके घर में महिला या पुरुष कौन मुखिया है?
Location : Noida
Published : 2 May 2026, 1:14 PM IST