हिंदी
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और भूपेंद्र चौधरी पहुंचे दिल्ली
New Delhi: राजधानी दिल्ली में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में यूपी मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन होगा।
बैठक में शामिल होने के लिए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दिल्ली पहुंच चुके हैं। दोनों नेताओं की मौजूदगी से साफ संकेत मिल रहे हैं कि बैठक काफी अहम होने वाली है और इसमें बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी इस बैठक में शामिल हैं। संगठन और सरकार के बीच समन्वय को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
पश्चिम यूपी के सियासी समीकरण मजबूत करने के लिए बीजेपी चौधरी भूपेंद्र सिंह का कद बढ़ा सकती है। पश्चिम यूपी में अपनी जाट लीडरशिप पर केंद्रीय नेतृत्व मजबूत रखना चाहता है।
UP Cabinet Expansion: यूपी मंत्रिमंडल में क्या होगा फेरबदल, आईए जानिए किस दिग्गज का कट सकता है पत्ता
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के साथ-साथ प्रदर्शन के आधार पर भी फेरबदल किया जा सकता है। इसके अलावा 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक फैसले लिए जाने की भी चर्चा है।
Location : New Delhi
Published : 2 May 2026, 12:39 PM IST