हिंदी
नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoria: देवरिया में नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में लापरवाही और संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। एक ही सप्ताह के अंदर दो मौतों ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के आरोपों और पुलिस जांच के बाद आखिरकार केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अवतार नशा मुक्ति केंद्र का है, जहां दो अलग-अलग युवकों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर दोनों की मौत हो गई। पहली मौत सुरेश यादव की हुई, जबकि दूसरी मौत रितेश राव की बताई जा रही है।
देवरिया में बड़ा हादसा टला! बीच सड़क पर अचानक गिरा लोहे का विज्ञापन पोल
सुरेश यादव, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी तिलई बेलवा को 16 मई 2026 को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार 21 मई की रात अचानक केंद्र से फोन आया कि उनकी तबीयत गंभीर है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरेश को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार ने केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और पुलिस में तहरीर दी।
दूसरा मामला रितेश राव का है, जिन्हें 11 मई 2026 को इसी केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार 25 मई को उन्हें भी फोन कर बताया गया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। परिजन तुरंत पहुंचे और रितेश को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। लगातार दो मौतों के बाद मामला और गंभीर हो गया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।
देवरिया में सात साल का रिश्ता अचानक पहुंचा थाने, फिर कोर्ट में हुआ बड़ा फैसला
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच तेज की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी नगर की निगरानी में पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच में मिले तथ्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर केंद्र के संचालक पंकज कुमार मिश्र, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही और संदिग्ध परिस्थितियों के संकेत मिले हैं।
पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पहले मामले में धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे मामले में भी समान धाराओं में विवेचना जारी है।
Location : Deoria
Published : 31 May 2026, 8:51 PM IST