हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निदेशालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 9 जिला कार्यक्रम अधिकारियों (DPO) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। यह तबादले वर्ष 2026-27 की स्थानांतरण नीति के तहत किए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार मिर्जापुर में तैनात श्रीमती वाणी वर्मा को महाराजगंज का नया जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है। वहीं महाराजगंज में तैनात दुर्गेश कुमार को मिर्जापुर भेजा गया है। महाराजगंज में नई तैनाती को लेकर विभागीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि नई अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद विभागीय योजनाओं को नई गति मिल सकती है।
बुद्ध की धरती से दुनिया तक! यूपी की यह चीज अब सिंगापुर में मचाएगी धूम, जानिए कैसे बदली किस्मत
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार अमेठी में तैनात संतोष कुमार श्रीवास्तव को कौशांबी भेजा गया है। सीतापुर के मनोज कुमार राव को हरदोई में नई जिम्मेदारी दी गई है। मऊ में तैनात अजीत कुमार सिंह को जौनपुर भेजा गया है। इसी तरह जौनपुर के नरेंद्र सिंह का तबादला ललितपुर किया गया है। शाहजहांपुर के अरविंद रस्तोगी को श्रावस्ती भेजा गया है। श्रावस्ती में तैनात प्रभात कुमार दास को अमेठी भेजा गया है। वहीं बदायूं के प्रमोद कुमार सिंह को रायबरेली स्थानांतरित किया गया है।
निदेशालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना स्थानांतरित अधिकारियों को कार्यमुक्त किया जाएगा। सभी अधिकारियों को सात दिनों के भीतर नई तैनाती वाले जिले में योगदान देना अनिवार्य होगा।
Location : Lucknow
Published : 31 May 2026, 8:06 PM IST