हिंदी
बिजली के बढ़ते बिल और कटौती से नाराज़गी
Gorakhpur: गोरखपुर में बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रहे बिजली, पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आम लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने जब लोगों से बातचीत की तो अधिकांश लोगों ने कहा कि महंगाई ने उनके घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। चाहे गरीब वर्ग हो, नौकरीपेशा लोग हों, छात्र हों या छोटे व्यापारी, हर वर्ग इस बढ़ती महंगाई से प्रभावित है।
बातचीत के दौरान लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। नागरिकों का कहना है कि एक तरफ बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि दिन और रात दोनों समय कई-कई घंटे बिजली कटौती की जाती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता है।
गोरखपुर में प्रेम कहानी ने लिया नया मोड़, बेटी गई तो साथ ले गई लाखों का सामान!
लोगों ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को भी अपनी परेशानी का बड़ा कारण बताया। उनका कहना है कि ईंधन महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिसका असर हर वस्तु की कीमत पर दिखाई देता है। आम आदमी को रोजाना आवागमन में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है, जबकि व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों की लागत भी बढ़ गई है।
बातचीत के दौरान कई लोगों ने रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। युवाओं का कहना है कि महंगाई बढ़ रही है लेकिन रोजगार के अवसर उसी अनुपात में नहीं बढ़ रहे। ऐसे में बेरोजगार युवाओं के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।
Dowry in Gorakhpur: गोरखपुर में दहेज की मांग! विवाहिता को मारपीट कर निकाला घर से बाहर
लोगों ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने, बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और टैक्स का बोझ कम करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों और महंगाई पर लगाम लगे तो आम आदमी को बड़ी राहत मिल सकती है।
Location : Gorakhpur
Published : 31 May 2026, 8:40 PM IST