Weather Alert: अगले 5 दिनों तक क्या बरपाएगी बारिश कहर? IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी और मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम के पर्वतीय राज्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में लगातार वर्षा का दौर जारी रहेगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 September 2025, 7:49 AM IST
google-preferred

Lucknow: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी और मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम के पर्वतीय राज्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में लगातार वर्षा का दौर जारी रहेगा। विभाग ने लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्यों में 9 से 11 सितम्बर तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 15 सितम्बर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है।

यूपी के मौसम का हाल

पूर्वी और मध्य भारत का हाल

IMD ने बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश में 9 और 10 सितम्बर, छत्तीसगढ़ में 9 से 13 सितम्बर और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 9 से 11 सितम्बर तक बारिश होगी। बिहार में 9 से 12 सितम्बर तक वर्षा का अनुमान है। सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 14 सितम्बर तक बारिश होगी, जिसमें 9 और 10 सितम्बर को बहुत भारी बारिश की आशंका है। ओडिशा में 10 से 12 सितम्बर तक भारी बारिश होगी, जबकि 11 सितम्बर को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विदर्भ में भी 11 से 13 सितम्बर के बीच बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में यमुना का रौद्र रूप: बाढ़ से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारी तबाही, राहत कार्यों में जुटा प्रशासन

उत्तर-पश्चिम भारत में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 11, 12 और 15 सितम्बर को पूर्वी हिस्सों में तथा 12 सितम्बर को पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 13 सितम्बर को वर्षा होगी। उत्तराखंड में 12 से 14 सितम्बर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर (12 से 15 सितम्बर) और हिमाचल (12 व 13 सितम्बर) में गरज-चमक और 30-40 किमी प्रतिघंटा की तेज हवाएँ चल सकती हैं। कच्छ में 9 सितम्बर को भारी वर्षा हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13 से 15 सितम्बर तथा कोंकण और गोवा में 14 और 15 सितम्बर को बारिश की चेतावनी दी गई है।

दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल

तमिलनाडु में 9 से 11 सितम्बर, केरल-मा‍हे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 9-10 सितम्बर तक बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश-यनम में 9 से 13 सितम्बर, तेलंगाना में 9 से 14 सितम्बर और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 10 से 15 सितम्बर तक वर्षा का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले पांच दिनों तक 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Weather Update: देशभर में मौसम का बदला मिजाज; कहीं बारिश से राहत, कहीं उमस ने बढ़ाई परेशानी

सतर्क रहने की सलाह

IMD ने चेतावनी दी है कि भारी वर्षा से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। प्रभावित राज्यों में स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने तथा जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 10 September 2025, 7:49 AM IST