शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर अब आशुतोष ब्रह्मचारी ने किया बड़ा दावा, जानिए ये नया खुलासा …

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। एक-दूसरे पर आरोपों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी बीच आज बुधवार को आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक नया खुलासा किया है। यह खुलासा उन्होंने दावे के साथ किया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 25 February 2026, 6:34 PM IST
google-preferred

Varanasi: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। एक-दूसरे पर आरोपों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी बीच आज बुधवार को आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक नया खुलासा किया है। हालांकि उनके इस नए खुलासे में कितना दम है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन बहरहाल उन्होंने दावा किया है कि नाबालिग बच्चों के मेडिकल में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है।

अविमुक्तेश्वरानंद के गुरु भाई पर भी आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि नाबालिग बच्चों के मेडिकल में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि पीड़ित नाबालिग बच्चों ने अपने बयान में एक अन्य आरोपी अरविन्द का भी नाम लिया है। आरोपी अरविंद भी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम से जुड़ा हुआ है और उनका गुरु भाई है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि अरविंद मुकुंदानंद का भी सहयोगी है और जब बच्चों को आश्रम में पेश किया जाता था, तो वह उसमें भी सहयोग करता था।

और भी खुलासे करेंगे

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस मामले में कुछ नए खुलासे करने का भी ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास ऐसे ठोस साक्ष्य मौजूद हैं, जिनसे वे निश्चित तौर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कोर्ट में सजा दिलाएंगे। उन्होंने कहा है कि अब तक पुलिस की जो जांच चल रही है, उससे वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। विवेचना सही दिशा में आगे बढ़ रही है। वह दिन दूर नहीं जब षड्यंत्र खत्म होगा और कलयुग का अंत होगा। उन्होंने दावा किया है कि पीड़ितों की संख्या 20 के करीब है।

विदेशों से फंडिंग लेते हैं अविमुक्तेश्वरानंद

इससे पहले आशुतोष ब्रह्मचारी यह भी आरोप लगा चुके हैं कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सनातन धर्म का चोला ओढ़कर विदेशों से फंडिंग लेते हैं। इसी कारण से मां गंगा ने उन्हें स्नान करने से रोक दिया।

Location : 
  • Varanasi

Published : 
  • 25 February 2026, 6:34 PM IST

Advertisement
Advertisement